सेबोरीएक केरटोज़

इनके द्वाराThe Manual's Editorial Staff
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया अप्रैल २०२२ | संशोधित सित॰ २०२२

सेबोरीएक केरटोज़ क्या होते हैं?

सेबोरीएक केरटोज़ त्वचा पर पीली-कत्थई, मटमैली-पीली, कत्थई या काली वृद्धियां होती हैं जो बड़े मस्सों जैसी दिख सकती हैं।

  • सेबोरीएक केरटोज़ हानिरहित वृद्धियां होती हैं जो अधेड़ लोगों और बुज़ुर्गों में आम हैं

  • वे कैंसरयुक्त नहीं होती हैं और कैंसरयुक्त नहीं बनती हैं

  • कभी-कभी उनमें थोड़ी खुजली होती है, लेकिन उनमें तकलीफ़ नहीं होती है

  • अगर वे आपको परेशान करते हों, तो डॉक्टर उन्हें जमाकर या इलेक्ट्रिक नीडल का इस्तेमाल करके निकाल सकते हैं

कुछ लोगों में ऐसी कई वृद्धियां हो जाती हैं।

सेबोरीएक केरटोज़ क्यों होते हैं?

डॉक्टर नहीं जानते कि सेबोरीएक केरटोज़ क्यों होते हैं, लेकिन वे एक से दूसरी पीढ़ी को मिलते हैं।

सेबोरीएक केरटोज़ कैसे दिखते हैं?

सेबोरीएक केरटोज़:

  • गोल या अंडाकार होते हैं

  • पीले-कत्थई, मटमैले-पीले, कत्थई या काले होते हैं

  • ऐसे दिखते हैं मानो वे त्वचा पर चिपके हुए हैं

  • छूने में आमतौर पर मोम जैसे, पपड़ीदार या मस्से जैसे लगते हैं

  • वे शरीर पर कहीं भी हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर कनपटी, छाती, पीठ और तोंद पर होते हैं

कभी-कभी अश्वेत लोगों में गालों पर गाल की हड्डी के सहारे-सहारे ये बड़ी संख्या में हो जाते हैं।

गहरे कत्थई सेबोरीएक केरटोज़ को गलती से मस्सा या मेलेनोमा नामक त्वचा कैंसर समझा जा सकता है।

डॉक्टर सेबोरीएक केरटोज़ का इलाज कैसे करते हैं?

सेबोरीएक केरटोज़ को इलाज की ज़रूरत नहीं होती है।

अगर उनमें जलन होती हो, खुजली आती हो या आपको वे देखने में अच्छे न लगते हों, तो डॉक्टर उन्हें इन तरीकों से निकाल सकते हैं:

  • लिक्विड नाइट्रोजन से उन्हें जमाकर

  • इलेक्ट्रिक नीडिल का इस्तेमाल करके