आत्ममोही व्यक्तित्व विकार

इनके द्वाराThe Manual's Editorial Staff
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया अग॰ २०२४

आपका व्यक्तित्व आपके सोचने, समझने, प्रतिक्रिया करने, और लोगों से मिलने-जुलने का अद्वितीय तरीका है।

व्यक्तित्व विकार केवल असामान्य व्यक्तित्व ही नहीं होता है। यह तब होता है जब आपके व्यक्तित्व की विशेषताएँ आपके जीवन में उल्लेखनीय समस्याएँ पैदा करती हैं या आपको अन्य लोगों के साथ सामान्य व्यवहार करने से रोकती हैं।

आत्ममोही व्यक्तित्व विकार क्या है?

आत्ममोही व्यक्तित्व विकार यह है:

  • अन्य लोगों से बेहतर महसूस करने, प्रशंसा की ज़रूरत, और समानुभूति के अभाव का एक पैटर्न होता है

आत्ममोही व्यक्तित्व विकार से ग्रस्त लोग अक्सर:

  • सोचते हैं कि वे अन्य लोगों से अधिक महत्वपूर्ण और खास हैं

  • अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं और अन्य लोगों की उपलब्धियों को महत्वहीन करार देते हैं

  • किसी भी विफलता या आलोचना के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं, जिससे वे क्रुद्ध या दुखी हो जाते हैं

  • बहुत होशियार, खूबसूरत, या महत्वपूर्ण होने की कपोल-कल्पना करते हैं

  • दूसरों का फ़ायदा उठाते हैं

  • लगातार प्रशंसा के साथ-साथ चाहते हैं कि लोग उनका अनुसरण करें

  • दूसरों से ईर्ष्या करते हैं, और अक्सर सोचते हैं कि अन्य लोग उनसे ईर्ष्या करते हैं

पुरुषों में आत्ममोही व्यक्तित्व विकार होने की अधिक संभावना होती है। उनको अवसाद, एनोरेक्सिया, दवाओं या एल्कोहॉल की समस्याएँ, और अन्य व्यक्तित्व विकार भी हो सकते हैं।

कई लोगों को अपनी सफलताओं पर गर्व होता है। और लगभग हर व्यक्ति प्रशंसा पसंद करता है और आलोचना को नापसंद करता है। हालाँकि, इस प्रकार की विशेषताएँ तब एक विकार बन जाती हैं जब लोग लगातार प्रशंसा के बिना क्रुद्ध या नाराज़ हो जाते हैं, या जब आलोचना को स्वीकार करने की उनकी असमर्थता और दूसरों को नीचा दिखाने की ज़रूरत कार्यस्थल पर या रिश्तों में समस्याएँ पैदा करती हैं।

आत्ममोही व्यक्तित्व विकार क्यों होता है?

आत्ममोही व्यक्तित्व विकार संभवतः इन दोनों के कारण होता है:

  • आपके जीन (आपके माता-पिता से आपको मिली आनुवंशिक जानकारी)

  • आपके अनुभव और परवरिश, जैसे आपके माता-पिता का आपके साथ व्यवहार

डॉक्टर आत्ममोही व्यक्तित्व विकार का उपचार कैसे करते हैं?

डॉक्टर आत्ममोही व्यक्तित्व विकार का उपचार निम्नलिखित से करते हैं:

  • उपचार

quizzes_lightbulb_red
अपना ज्ञान परखेंएक क्वज़ि लें!
मैनुअल'  ऐप को निः शुल्क डाउनलोड करेंiOS ANDROID
मैनुअल'  ऐप को निः शुल्क डाउनलोड करेंiOS ANDROID
अभी डाउनलोड करने के लिए कोड को स्कैन करेंiOS ANDROID