आहार और कैंसर

इनके द्वाराThe Manual's Editorial Staff
समीक्षा की गई/बदलाव किया गया संशोधित नव॰ २०२५
v27372796_hi

क्या आपका भोजन/आहार कैंसर का कारण बन सकता है या उससे बचा सकता है?

डॉक्टरों ने यह जानने के लिए कई अध्ययन किए की हैं कि क्या आपका आहार, आपको कैंसर होने की आशंका को बढ़ा या घटा सकता है।

  • डॉक्टरों के पास ऐसी कोई सुनिश्चित जानकारी नहीं है जो यह पता चले कि कुछ भोजन और पोषक तत्व आपको कैंसर होने की संभावना को बढ़ाते या घटाते हैं या नहीं, क्योंकि अलग-अलग अध्ययनों में अलग-अलग परिणाम निकले हैं

  • डॉक्टर जानते हैं कि ज़्यादा वजन या मोटापा होने से कैंसर की आशंका बढ़ जाती है

  • अन्य प्रकार के मुकाबले भोजन के कुछ प्रकारों का अध्ययन ज़्यादा हुआ है, और डॉक्टर कैंसर पर भोजन/आहार के प्रभाव के बारे में अध्ययन करना आज भी जारी रखे हुए हैं

कुछ अध्ययन दिखाते हैं कि निम्नलिखित से आपको कैंसर होने की संभावना ज़्यादा हो सकती है:

  • विटामिन A, विटामिन E, या कैल्शियम की अधिकता वाले सप्लीमेंट से आपको प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है

  • संतृप्त वसा की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ

  • ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड की बहुतायत वाले आहार, जैसे कि मछली से आपको प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है

  • प्रसंस्कृत मीट, जैसे कि लंच मीट, हैम, और हॉट डॉग, पेट और कोलोन कैंसर की आशंका को बढ़ा सकते हैं

  • ग्रिल या सिंके हुए मीट

कुछ अध्ययन दिखाते हैं कि निम्नलिखित की वजह से, आपको कैंसर होने की संभावना कम हो सकती है:

  • लाइकोपीन, जो ज़्यादातर टमाटरों में पाया जाता है

  • ज़्यादा विटामिन D स्तर और कैल्शियम सप्लीमेंटों से आपको कोलन कैंसर होने की संभावना कम हो सकती है

  • फ़ोलिक एसिड से आपको कोलन कैंसर होने की संभावना कम हो सकती है

निम्नलिखित बातों का डॉक्टरों द्वारा अध्ययन किया गया है, लेकिन यह सिद्ध नहीं हुआ है कि ये आपको कैंसर होने की आशंका को बढ़ाती या घटाती हैं:

  • विटामिन या अन्य पदार्थ एंटीऑक्सिडेंट सहित, जैसे सेलेनियम

  • ऑर्गेनिक रूप से उगे हुए खाद्य पदार्थ, आनुवंशिक रूप से परिवर्तित, या कीटों को मारने के लिए कीटनाशकों का उन पर इस्तेमाल हुआ हो

  • कॉफ़ी और चाय

  • अत्यधिक रेशों वाले खाद्य पदार्थ/भोजन

  • पानी या टूथपेस्ट में मौजूद फ़्लोराइड

  • भोजन के एडिटिव

  • लहसुन

  • खाद्य पदार्थ जिनमें मौजूद रोगाणुओं को मारने के लिए विकिरण का इस्तेमाल हुआ हो

  • सैकरीन (कृत्रिम स्वीटनर)

quizzes_lightbulb_red
अपना ज्ञान परखेंएक क्वज़ि लें!
iOS ANDROID
iOS ANDROID
iOS ANDROID